रायगढ़ (केलो प्रवाह)। जर्जर सड़क के गड्ढे में बाईक के गुजरने से लगे झटके में पीछे बैठी वृद्धा सडक़ पर गिर कर जख्मी हो गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थानांतर्गत ग्राम जामपाली निवासी डॉक्टर सिदार
अपनी साली के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को अपनी 65 वर्षीय पत्नी सुकवारा सिदार के साथ बाईक पर सराईपाली जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सडक़ काफी जर्जर होने की वजह से ग्राम धनागर के पास सडक़ पर हुए गड्ढे से बाईक गुजरने पर लगे झटके के कारण पीछे बैठी सुकवारा सिदार गिर गई।
वहीं गंभीर हालत में उसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौपते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।









































