छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सुशासन तिहार शिविर में वृद्धजनों को मिला सहारा, समाज कल्याण विभाग ने बांटी छड़ियां और दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुशासन तिहार शिविर में वृद्धजनों को मिला सहारा

रायगढ़, 22 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा हितग्राहीमूलक एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई।

कार्यक्रम के दौरान नरकालो निवासी वरिष्ठ नागरिक श्री सादर साय एवं फतेपुर धरमजयगढ़ निवासी श्री रुपसिंह को सहायक उपकरण के रूप में वृद्धजन छड़ी प्रदान की गई। यह वितरण जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

साथ ही नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: