छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डॉ. यश चड्ढा के नेतृत्व में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने इतवारी बाजार में चलाया कैंसर जागरूकता अभियान, सब्जी विक्रेताओं को बांटे छाते और थैले

E0A4ACE0A4BEE0A4B2E0A4BEE0A49CE0A580E0A4AEE0A587E0A49FE0A58DE0A4B0E0A58BE0A4B9E0A589E0A4B8E0A58DE0A4AAE0A4BFE0A49FE0A4B2E0A495E0A580E0A4ACE0A4A2E0A4BCE0A4BFE0A4AFE0A4BEE0A4AAE0A4B2

रायगढ़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने आम जनमानस को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक खास पहल की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय इतवारी बाजार में एक वृहद तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों से बचाना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना था। इस दौरान चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए छोटे व्यापारियों को छाते और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कपड़े के थैले भी बांटे गए।

शुरुआती स्टेज में कैंसर की पहचान जरूरी : डॉ. यश चड्ढा

इस जागरूकता कार्यक्रम में अस्पताल के प्रसिद्ध मुख एवं गला कैंसर सर्जन डॉ. यश चड्ढा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों को समझाया कि गुटखा, तंबाकू और सिगरेट का शौक सीधे कैंसर को आमंत्रण देता है। डॉ. चड्ढा ने एक बेहद अहम जानकारी देते हुए कहा कि अगर मुंह में कोई ऐसा छाला या गांठ बन जाए जो लंबे समय तक ठीक न हो, तो उसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। शुरुआती स्टेज में ही डॉक्टर से संपर्क करने पर सटीक निदान और सही इलाज मुमकिन है, जिससे मरीज की जान आसानी से बचाई जा सकती है।

सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त छाते और कपड़े के थैलों का वितरण

जागरूकता के इस कार्यक्रम को केवल संदेश देने तक सीमित न रखते हुए, अस्पताल की टीम ने इसे सीधे जन सरोकार से भी जोड़ा। मार्केटिंग टीम ने इतवारी बाजार में बैठकर सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदारों की परेशानी को समझा और उन्हें भीषण गर्मी से फौरी राहत दिलाने के लिए निःशुल्क छातों का वितरण किया। इसके साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने की मुहिम को मजबूती देते हुए, सभी को कपड़े के थैले देकर पर्यावरण बचाने का आग्रह किया। इस पूरी कवायद के दौरान अस्पताल की टीम हर किसी को तंबाकू हमेशा के लिए छोड़ने की समझाइश देती नजर आई।

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रकाश मिश्रा और अस्पताल प्रबंधन का जताया आभार

अस्पताल की इस जमीनी और जनकल्याणकारी पहल ने बाजार के व्यापारियों और वहां मौजूद नागरिकों का दिल जीत लिया। सभी ने एक सुर में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा के प्रति गहरा आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन का यह कदम बेहद सराहनीय है और ऐसे जन-जागरूकता के कार्य लगातार होते रहने चाहिए। यह कोई पहला मौका नहीं है, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल अक्सर अपने निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों को लेकर शहर में हमेशा चर्चा का केंद्र बना रहता है।

देखिए तस्वीरें

image editor output image116157955 17803868775694623395593769967218
img 20260602 wa0009836832602764501138
img 20260602 wa00113722604371902974731
image editor output image 1507024544 17803869228994232532794342767402
image editor output image 1896575849 17803869155105807556524393908579

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: