छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस
  • घरेलू विवाद के दौरान हथौड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • वारदात में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद, महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति श्यामलाल मंझवार पिता स्वर्गीय रातूराम मंझवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बाँसजोर, थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर से मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी बाँसजोर की मर्ग डायरी जांच हेतु थाना धरमजयगढ़ को प्राप्त हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा असल मर्ग क्रमांक 81/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, पार्षद तथा अन्य गवाहों के कथन लिए गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि दिनांक 17 जून 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे आरोपी श्यामलाल मंझवार और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतिका द्वारा डंडे से आरोपी की पीठ पर वार किया गया, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मेहतरीन बाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां 20 जून 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में प्रयुक्त बेट लगा लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक गंगाराम भगत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश—
“महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और गंभीर अपराध स्वीकार्य नहीं हैं। महिला सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: