Skip to content

देवेन्द्र, रायमुनि, केराबाई, कामदा, जालान, गुरूपाल, उमेश, श्रीकांत, सुभाष, नरेश नंदे, और विवेक प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति में

BJPRAIGARH

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर प्रदेश कार्यालय द्वारा सूची जारी की गई है। इसके तहत प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है। इस समिति में रायगढ़ सहित जशपुर व सारंगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को भी स्थान दिया गया है।  प्रदेश भाजपा द्वारा जारी प्रदेश कार्यसमिति की सूची में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रायगढ़ के सांसद द्वय

राधेश्याम राठिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, जशपुर से विधायक श्रीमती गोमती साय, रायमुनि भगत, रणविजय प्रताप सिंह, रायगढ़ से उमेश अग्रवाल, सारंगढ़ बिलाईगढ़ से सुभाष जालान नियुक्त किये गये हैं। वहीं प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य में सारंगढ़ से पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, कामदा जोल्हे, जशपुर से श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, कृष्णा राय, खरसिया से गिरधर गुप्ता, रायगढ़ से गुरूपाल भल्ला, पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय को शामिल किया गया है।

वहीं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जशपुर से नरेश नंदे, रायगढ़ से श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी व सह प्रभारी, प्राधिकरण, निगम, मण्डल व आयोगऔर बोर्ड के अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: