छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार साहू का निधन, रानीदहरा वॉटरफॉल से बरामद हुआ शव, घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख

ec8b3e228fa35b44d157b73d346fa557dbdce44a3bef414e7535fb7a7490cecb

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार की बॉडी सोमवार सुबह रानीदहरा वाटरफॉल से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वाटरफॉल में नहाने के दौरान तुषार बह गया। इसके बाद उनके भांजे तुषार की खोज करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन तुषार का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अब घंटों की खोजबीन के बाद युवक की बॉडी बरामद की गई है। इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक जताया है।

सीएम साय ने जताया दुख
सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। घटना से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

screenshot 2024 08 06 08 12 27 071 com4745733878165950161

दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया था युवक
आपको बता दें कि रविवार को तुषार अपने दोस्तों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा वाटरफॉल घूमने गया था। देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ वाटरफॉल में नहा रहा था। तभी अचानक वह बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: