छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खेत में जला मिला युवक का शव, पहचान मिटाने की साजिश! रायपुर के छपोरा गांव में दिल दहला देने वाली हत्या से फैली सनसनी

WhatsApp Image 2025 12 23 at 1.09.24 PM 1024x577 1

रायपुर। राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा हुआ होने के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को खेत में लाकर जलाने की कोशिश की गई।

पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

इस जघन्य घटना के बाद से छपोरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अज्ञात आरोपियों तक पहुंचकर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: