Skip to content

समिति प्रबंधक संघ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रायगढ़। धान खरीदी के पहले प्रबंधकों के बीच भी दो फाड़ होने की खबरें हैं। कुछ लोग आंदोलन को जारी रखने के मूड में हैं तो कुछ जिला प्रशासन के अनुसार काम करने के इच्छुक हैं। इस दबाव में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बार किसान पंजीयन ही सही तरीके से नहीं हो सका है। इसे ठीक करने के लिए प्रयास जारी हैं। इधर सहकारी समितियों में कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। प्रबंधकों के बीच हड़ताल को लेकर दो फाड़ हो गया है। दरअसल किसी भी तरह धान खरीदी करने के लिए प्रशासनिक दबाव के चलते सहकारी समिति संघ रायगढ़ के अध्यक्ष रामाधार गबेल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसे धान खरीदी के लिए पड़ रहे दबाव से जोड़ा जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: