रायगढ़। देश में पेट्रोल, डीजल की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मितव्ययिता बरतने की अपील की है। सीएम विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने काफिले से गाडिय़ां कम कर दी। इसी तरह रायगढ़ कलेक्टर ने भी सरकारी वाहन बदल दिया है। अब वे डीजल चलित वाहन नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करेंगे।वैश्विक परिदृश्य की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल आपूर्ति को लेकर पैनिक सिचुएशन बन गई है।
ऑयल कंपनियों ने नुकसान का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ा दी। पंपों में पेट्रोल और डीजल देने में भी लिमिट तय कर दी गई है। पीएम मोदी ने पिछले दिनों पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने में मितव्ययिता बरतने की अपील की थी। इसके बाद सरकारी तंत्र में भी बदलाव देखने को मिला। अब कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने भी इस पर अमल कर एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने डीजल वाहन को छोडक़र ई-व्हीकल को चुना है।
यही उनकी सरकारी गाड़ी होगी। मारुति सुजुकी की ई-विटारा में ही वे सफर करेंगे। उनके इस कदम से कई दूसरे अफसर भी प्रेरित होंगे। आने वाले दिनों में अन्य अधिकारी भी ई-व्हीकल का इस्तेमाल करते नजर आएंगे।























