Skip to content

रायगढ़ में आज उत्कल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

IMG 20260323 181241 035

रायगढ़, 31 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे यहां उत्कल समाज के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान वे जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए भी जाएंगे। सीएम विष्णुदेव साय का कार्यक्रम तय हो गया है। इस बार वे उत्कल समाज के विशेष वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय दोपहर 12.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होंगे।

करीब एक बजे वे ओपी जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे जगन्नाथ मंदिर राजापारा पहुंचकर दर्शन करेंगे। वहां से बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट पहुंचेंगे। वहां वे उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे वे वापस रायपुर रवाना हो जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: