छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Mahtari Vandan Yojana : सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त जारी की, महतारी वंदन एप का भी किया शुभारंभ

1722506907 e905cfac51a3410f934d

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर के शहीद गुंडाधुर कॉलेज ऑडीटोरियम में जिला स्‍तरीय महिला सम्‍मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया. सीएम ने महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त जारी की. सीएम से ने इस दौरान महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन और बेहतर करने के लिए महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ किया. सीएम साय ने कहा कि माताओं-बहनों के स्वाभिमान, सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य लेकर हमारी सरकार काम कर रही है.

महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है, तो इसकी सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से दी जा सकती है. इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है. साथ ही निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है. इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है. यह सभी जानकारी आसानी से मिल सकेंगी. इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी.

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया है. यह मोबाइल ऐप एन्ड्रायड बेस है. इसे प्लेस्टोर से https://play.google.com/store/apps/details\id com-mahtarivandanyojan डाउनलोड किया जा सकता है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: