छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद

Vedanta
  • लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

सिंघीतराई, सक्ती, 11 मई। भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद को समानता के साथ विकास के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जल संचय और उसकी उपलब्धता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में यह प्रसन्नता की बात है कि निमोही के नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल की आपूर्ति की जा रही है जिससे उन्हें जल संकट से निपटने में मदद मिल रही है। निमोही ग्राम पंचायत के सरपंच पारसमणि गभेल ने वेदांता पावर के बेहतरीन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में कंपनी की ओर से नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है।

उनके गांव में जल स्तर बहुत कम है। सामान्यतः प्रति वर्ष मार्च महीने तक बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं। गांव के लोगों के पास पानी की आपूर्ति का अन्य कोई विकल्प नहीं है। वेदांता पावर ने वर्ष 2023 से क्षेत्र में कार्य की शुरूआत की है तब से लोगों को गर्मी के दिनों में आवश्यकतानुसार जल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। वेदांता पावर के वाटर टैंकरों के जरिए लाभान्वित होने वाले नागरिक किरण कुमार बैरागी, राजू डनसेना एवं श्वेता डनसेना सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि उनके गांव में प्रतिदिन जल की आपूर्ति तीन से चार बार की जाती है जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते हैं।

नागरिकों का यह भी कहना है कि वेदांता पावर के सामुदायिक विकास के कार्य उत्कृष्ट हैं। नागरिकों ने बताया कि जलापूर्ति के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधा दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित परियोजनाएं एवं प्रशिक्षण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वेदांता पावर के उत्कृष्ट सहयोग के लिए निमोही सरपंच ने आभार प्रकट किया है।

img 20260511 wa00459029912060085628736
img 20260511 wa00462205755273372517388
img 20260511 wa00446810379593634115242

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: