छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास

IMG 20240905 WA0067 2
  • चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायगढ़, 06 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगेे। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे नटवर स्कूल से सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 सितम्बर को प्रात: 10.35 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम आयेंगे एवं प्रात: 10.45 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे एवं प्रात:10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

img 20240906 wa00973244300616642880389

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: