छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया

1725713998 870168ddd0ce2fbae7f7

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। यह रायगढ़ जिले का पहला प्रयास आवासीय विद्यालय है। यहां चालू शिक्षा सत्र से 125 बालक-बालिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कोचिंग और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी।

इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, कमिश्नर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, एसपी दिव्यांग पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: