Skip to content

मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

CM

रायपुर, 14 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती  पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के अद्वितीय प्रतीक थे।

उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचारों ने ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और न्यायपूर्ण, समरस तथा सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: