रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सबके जीवन में सदा सुख समृद्धि और खुशहाली रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का दिन संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है। हिन्दू और जैन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। अनंत चतुर्दशी को दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन होता है और भगवान गणेश की मूर्तियों को जल में विसर्जित करके उन्हें विदाई दी जाती है।

Latest News
क्या छत्तीसगढ़ में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? सरकार ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, आम जनता के लिए बड़ी अपील
18 मई 2026
द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन
18 मई 2026
खनिज विभाग की आधी रात को दबिश : नदी में अवैध रेत उत्खनन करते 3 चैन माउंटेन मशीनें जब्त
18 मई 2026

















