छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ का अनोखा झरना : जहां पानी गिरने पर सुनाई देती है बाघ की दहाड़!

waterfall facts 1741433040442

छत्तीसगढ़। भारत देश में एक से बढ़कर पर्यटक स्थल स्थित हैं, जिनकी खूबसूरती अक्सर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। फिर चाहे बात पहाड़ की हो, झरनों की या मंदिरों की। सभी की अद्वितीय सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। लेकिन क्या आपको किसी ऐसे झरने के बारे में पता है कि जिसके पानी गिरने पर टाइगर के दहाड़ने जैसी आवाज आती है। जी हां, टाइगर जैसी। हालांकि अमूमन झरने से गिरने वाले पानी की आवाज शांत, गूंजती हुई ध्वनि या हड़कंप और गर्जन जैसी आवाज आती है। इस लेख में आज हम आपको छत्तीसगढ़ में इस स्थित इस वॉटर फॉल के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित यह जगह पर प्रकृति प्रेमियों और साहसिक पर्यटन के शौकिनों के लिए एक आदर्श स्थान बन चुका है।

टाइगर प्वाइंट वॉटरफॉल का रहस्य
टाइगर वॉटर फॉल की खासियत यह है कि जब पानी चट्टानों से गिरता है, तो उसकी आवाज किसी बाघ की दहाड़ जैसी होती है। इस आवाज को सुनकर अनजान व्यक्ति को ऐसा लगेगा कि जैसे कोई बाघदहाड़ रहा है। बता दें कि स्थानीय लोग इसे टाइगर की दहाड़ के नाम पुकारते हैं और यही कारण है कि इसे टाइगर प्वाइंट नाम से जाना जाता है। यह साउंड नेचुरल रूप से पैदा होती है, जब पानी झरने से गिरकर चट्टानों से टकराता है और इस अनोखी ध्वनि का अनुभव करना पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक होता है।

मैनपॉट के नाम से मशहूर यह जगह
टाइगर पॉइंट वॉटर फॉल को मैनपाट के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान छत्तीसगढ़ के अद्वितीय और आकर्षक पर्यटन स्थल में से एक है। यह झरना समुद्र तल से 370.1 फीट की ऊंचाई से गिरता है और यह घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां चारों ओर विशाल पहाड़ों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। मैनपाट की यह सुंदरता इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बनाती है, जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के पहुंचते हैं।

कैसे पहुंचे टाइगर प्वाइंट वॉटरफॉल?
टाइगर प्वाइंट वॉटर फॉल मैनपाट, अंबिकापुर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से जा सकते हैं। इसके अलावा, कांकेर जिले में स्थानीय परिवहन के साधन भी उपलब्ध हैं जो पर्यटकों को झरने तक पहुंचाते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: