- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा राहुल के अभियान में हर संभव मदद करें
रायपुर। छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। राहुल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियासको में चढ़ाई करेंगे। यह चोटी 2228 मीटर ऊंची है और विश्व की सातवीं सबसे बड़ी चोटी है। यहां तापमान काफी कम होने की वजह से बड़ी चुनौती होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया भर की महत्वपूर्ण चोटियों पर फतह हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हम आपको सरकार की तरफ से हर संभव प्रोत्साहन देंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में युवा एवं कल्याण विभाग के संचालक श्रीमती तनुजा सलाम को निर्देशित किया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।