छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा परिणाम जारी

images 1 8
  • 17 विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 242 पदों पर भर्ती
  • 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए हुआ चयन

रायपुर, 30 सितम्बर 2024। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 17 विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 242 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के आधार पर 3597 अभ्यर्थियों का चयन राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिए किया गया था, जो 24 से 27 जून 2024 तक आयोजित की गई थी।

मुख्य परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। साक्षात्कार की तिथियां और विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.psc.cg.gov.in पर विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता ऑनलाइन दर्ज करनी होगी, जिसके लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पहले अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित साक्षात्कार तिथि से एक दिन पूर्व अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में करवाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेज सत्यापन के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: