छोड़कर सामग्री पर जाएँ

October Holiday List : 15 दिन स्कूलों को बंद करने का आदेश, छात्र ही नहीं टीचरों की भी बल्ले-बल्ले, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

27f1a21cbf25977e2dac3f1650c1cb56b1153d9761dc65bb2eeeb10f17adc489

रायपुरः सितंबर महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। नए महीने अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही कई बड़े त्योहारों का सिलसिलेवार आना शुरू हो जाएगा। इस दौरान कई त्योहारों में सरकारी दफ्तर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं कई मौकों पर केवल स्कूल-कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस खबर के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले अक्टूबर महीने में कुल कितने दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

दरअसल, बीतें दिनों सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पड़ने वाला है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जंयती पड़ रही है। इसके अलावा 4 रविवार भी पड़ रहे हैं। वहीं दीपावली की चार छुट्टियां भी इसी महीने में होगी, जबकि दो छुट्टी अगले महीने यानि नंबर में रहेगी। यदि एक साथ सभी को जोड़कर देखें तो अक्टूबर महीने में 15 दिन स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा।

बता दें कि बीतें दिनों साय सरकार ने शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी। स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां दी गई हैं। आदेश के मुताबिक छुट्टियों की लिस्ट में पहले दशहरा अवकाश है, जिसमें 6 दिन छुट्टी है। इसके अलावा दीपावली और शीतकालीन अवकाश भी 6-6 दिन का होगा। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश कुल 46 दिन का रखा गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: