छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा : PCC चीफ दीपक बैज कल गिरौदपुरी से करेंगे यात्रा की शुरुआत, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर रायपुर में होगा समापन

images 16

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कल यानि 27 सितंबर से कांग्रेस की 6 दिवसीय न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरू होकर करीब 125 किमी की यात्रा तय कर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी चौक पहुंचेगी। इस दौरान गांधी मैदान रायपुर में विशाल आम सभा के साथ समाप्त होगी

बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास के धाम से प्रार्थना और पूजा-पाठ के साथ की जाएगी। दीपक बैज ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने बताया कि हाल के समय में हुई हत्याओं, लूटपाट, चाकूबाजी और डकैती की घटनाओं ने आम जनता में भय पैदा कर दिया है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता जन सामान्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे।

यात्रा के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं-

  • गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुई तोड़-फोड़ का विरोध।
  • बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध।
  • कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के तीन बेटों की हत्या का न्याय।
  • प्रशांत साहू की पुलिस द्वारा प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग।
  • दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: