छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा : कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल, बड़ी सभाएं भी होगी आयोजित

20f96db90cf6f580c696d8f23dba5acf3cf2f5acfe534dccee7f05a84df25c74

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज समापन है। कांग्रेस की न्याय यात्रा आज रायपुर के सड्डू से शुरू होगी जो रायपुर गांधी मौदान में जाकर समापन होगा। इस कार्यक्रम में आज पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस नेता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनसे आज समापन में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं।

बता दें कि न्याय यात्रा का ठहराव सड्डु में हुआ है। यात्रा के छठवें दिन यानी कि आज कांग्रेस की न्याय यात्रा समाप्त हो जाएगी। आज राजधानी रायपुर में यात्रा के अंतिम दिवस के अवसर पर एक बड़ी सभा भी आयोजित की गई है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि कल कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान सारागांव से तर्रा मोड़ तक के यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंच बनाकर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस की न्याय यात्रा 27 सितंबर को गिरोदपुरी से शुरू हुई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: