छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

High Court

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर अहम फैसला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जज बनाए जाने की सिफारिश को स्वीकृति मिली है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 30 अक्टूबर को हुई बैठक में इन नामों पर विचार के बाद नियुक्ति प्रस्ताव को अपनी हरी झंडी दी गई। कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्वीकृत किए गए नामों की पुष्टि की गई है।

इन अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के नामों को मिली मंजूरी

कॉलेजियम की ओर से जारी बयान के अनुसार, अधिवक्ता वर्ग से 4 नामों को मंजूरी दी गई है। इनमें आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि उर्फ आरएन पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा शामिल हैं। वहीं, न्यायिक अधिकारियों की श्रेणी से 2 अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी है। कॉलेजियम ने रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

नियुक्ति की प्रक्रिया अब बढ़ेगी आगे

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से हरी झंडी मिलने के बाद अब इन छह नामों की औपचारिक नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नए जजों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों में गति आने और व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

2289485

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: