Skip to content

छग सरकार मनाएगी सुशासन तिहार, एक मई से शिविर

CM 4

रायगढ़। एक बार फिर से छग में सुशासन तिहार प्रारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को आदेश दिया है। एक मई से 10 जून तक जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले 30 अप्रैल तक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। भाजपा सरकार अप्रैल से जून के बीच प्रशासन को जनता के बीच भेजती है। कभी लोक सुराज तो कभी ग्राम सुराज अभियान के जरिए ऐसा किया जाता रहा है। इस बार सुशासन तिहार के रूप में आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। 30 अप्रैल तक जिलों में सात बिंदुओं पर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। भूमि संबंधी प्रकरण, मनरेगा लंबित मजदूरी, हितग्राहीमूलक योजना का भुगतान, प्रमाण पत्र, बिजली संबंधी, हैंडपंप सुधार, राशन कार्ड, उज्जवला योजना आदि के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाना हे। इसके बाद एक मई से 10 जून के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शहरी क्षेत्रों में वार्डों के क्लस्टर के आधार पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक माह में करके आवेदक को सूचित भी किया जाना है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव भी शामिल होंगे।

विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
इस बार शिविरों के दौरान मुख्यमंत्री खुद विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। जिला मुख्यालयों में समीक्षा बैठक भी होगी। इस दौरान सीएम साय प्रेस वार्ता भी लेंगे। उन्होंने सभी कलेक्टरों को अभियान की तैयारी करने का निर्देश दिया है। रायगढ़ जिले में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: