छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में ठंड का डबल अटैक! 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर, 10 डिग्री से नीचे गिरा पारा, रायपुर में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट

images 1 8 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में एक बार फिर तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिलने की बात कही थी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में आधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: