छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गौ सत्याग्रह आज : आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

image 2024 08 15T220605.120

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार राज्य सरकार को घेरने में लगी हुई है। इस क्रम में पार्टी आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में गौ सत्याग्रह करेगी। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी अवारा मवेशियों को SDM और कलेक्टोरेट में बांधेंगे.

पार्टी का आरोप है कि प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत और खुले मवेशियों के कारण सड़कों में हो रही दुर्घटनायें आवारा मवेशियों से खेतों की चराई पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बदहाल है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार की ओर से संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं। वही सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर हैं।

कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ल ने बताया कि पूरे प्रदेश में गायों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिसमें गायों की मौत हो रही है, वहीं आमजन को भी एक्सीडेंट में जान-माल का नुकसान हो रहा है. रोकाछेका कार्यक्रम को भी बंद कर दिया गया है, जिसके चलते गाय सड़कों पर आ रही है, फसलों को नुकसान हो रहा है, इसलिए हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोगो के बीच जाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: