छोड़कर सामग्री पर जाएँ

India Vs Eng Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की धांसू एंट्री, इस खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल!

PUJARA

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद चारों तरफ भारतीय टीम की आलोचना हो रही है क्योंकि पहले टेस्ट में हर का प्रमुख कारण रहा मध्य क्रम का कोल्सप होना। ऊपरी बल्लेबाजों के अलावा मध्य क्रम में किसी भी बल्लेबाज ने टीम को स्थिरता नहीं दी। लीड्स के मैदान में पहला टेस्ट हारने के बाद अब सूत्रों से खबर आ रही है कि मध्य क्रम के सशक्त बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई इंग्लैंड रवाना कर सकती है। बताया जा रहा है कि टेस्ट डेब्यू प्लेयर सांई सुदर्शन इंजर्ड हैं मुमकिन है कि वह अगला टेस्ट ना खेल पाए इसी वजह से उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम में शामिल कर इंग्लैंड रवाना किया जा सकता है।

बता दे कि पुजारा टेस्ट के अनुभवी खिलाड़ी है। ऐसे में बोर्ड उनके अनुभव का इस्तेमाल कर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के जीत की कहानी लिख सकता है। बात अगर चेतेश्वर पुजारा के इंग्लैंड में खेले गए मुकाबले की करें तो जून 2023 तक पुजारा ने इंग्लैंड के मैदान में केवल 15 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान वह 30 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 829 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। जिसमें उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक मौजूद हैं। हालांकि इस दौरान उनका सबसे ज्यादा नाबाद स्कोर 132 रनों का है।

बात अगर चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट करियर की करें तो अब तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 176 इनिंग्स में 7195 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। जिसमें उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि पुजारा टेस्ट में नया 206 रनों का दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के पास काफी मजबूत आंकड़े हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि साईं सुदर्शन के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई पुजारा को टीम इंडिया का हिस्सा बन सकती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: