छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चेन्नई सुपर किंग्स ने इन 6 स्टार खिलाड़ियों को किया रिटेन, 16 खिलाडियों को दिखाया बाहर का रास्ता!

dhoni 1 3 scaled 1

क्रिकेट डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वे सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मेगा ऑक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। पांच बार की चैंपियन रह चुकी सीएसके, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में अगले सीजन में एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके के पास अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका है, जिसमें टीम 6 प्रमुख खिलाड़ियों को बनाए रखने की योजना पर काम कर रही है।

रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी
सीएसके अपनी टीम के सबसे अनुभवी और सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने की पूरी तैयारी में है। इसके अलावा टीम के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 के करीब रन बनाए थे, को भी रिटेन किया जाएगा। इनके साथ ही श्रीलंका के उभरते तेज गेंदबाज मथीशा पथीराना को भी टीम में बनाए रखने की योजना है। रवींद्र जडेजा, जो सीएसके के लिए एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर साबित हुए हैं, रचिन रवींद्र और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी टीम में बने रह सकते हैं। ये सभी खिलाड़ी सीएसके के पिछले सीजन के सफल अभियान का हिस्सा रहे हैं और टीम की भविष्य की रणनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

रिलीज होने वाले खिलाड़ी
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को मेगा ऑक्शन के कारण अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ सकता है। संभावित रूप से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में, अजय मण्डल, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, महिष तीक्षणा, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, सिमरजीत सिंह, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हेंगरकर, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी और निशांत सिंधु का नाम शामिल है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को टीम ऑक्शन में फिर से खरीदने की योजना बना सकती है, जिसमें शिवम दुबे, डेरिल मिचेल और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम प्रमुख हो सकते हैं।

सीएसके की रणनीति
चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से ही अपनी संतुलित टीम और मजबूत कोर खिलाड़ियों पर ध्यान देने वाली टीम रही है। इस बार भी टीम ने अपनी कोर स्ट्रेंथ को बनाए रखने की दिशा में काम किया है। टीम को उम्मीद है कि रिटेन किए गए खिलाड़ी अगले सीजन में भी दमदार प्रदर्शन करेंगे और उन्हें छठी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में मदद करेंगे। आने वाले मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी रणनीति के अनुसार कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है, जिससे टीम का संतुलन और भी मजबूत हो सके। ऑक्शन में टीम की नजर युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों पर भी होगी, जो भविष्य के लिए टीम की मजबूत नींव रख सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: