Skip to content

CG Weather Update : सावधान! अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

सीजीवेदर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हुई. आने वाले दिनों में 3 डिग्री तक पारा बढ़ने की सम्भावना है. बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं 19 अप्रैल तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है.

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि  सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास विस्तारित है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक फैला हुआ है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और उससे लगे महाराष्ट्र के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

यह सभी मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मध्य क्षेत्र में एक दो पैकेट्स में ग्रीष्म लहर चल सकती है. वहीं बस्तर संभाग के एक दो जिलों में गरज चमक संभव है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. आज ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यानी दिन और रात दोनों गर्म महसूस होने की संभावना है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: