रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पड़े पैमाने पर प्रमोशन किया गया है. 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है. पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदस्थापना भी दी गई है. महासमुंद डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है. उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैम्प पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर की जिम्मेदारी दी गई है. इसी प्रकार वर्तमान बगीचा एसडीओपी एवं पूर्व में खरसिया एसडीओपी रह चुकी निमिषा पाण्डेय को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा प्रमोट कर बस्तर पदस्थ किया गया है।
देखें आदेश की कॉपी
इस खबर को शेयर करें:
Editorial
News Room
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।
You must be logged in to post a comment.