छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ पुलिस में बस्तर फाइटर के 417 पदों पर भर्ती शुरू, बीजापुर के स्थानीय निवासियों से 12 दिसंबर तक मांगे आवेदन

20260124203f 1024x657 1

बीजापुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में बस्तर फाइटर के 417 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा संचालित इस भर्ती के लिए 2 नवंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का बीजापुर जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत बस्तर फाइटर संवर्ग के 417 रिक्त पद भरे जाएंगे। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत बस्तर फाइटर संवर्ग के 417 रिक्त पद भरे जाएंगे। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

पात्रता और आयु सीमा के प्रमुख नियम

इस भर्ती के लिए सामान्य रूप से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार ने छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश स्थित किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। हालांकि, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पांचवीं पास होने पर भी आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों से संबंधित कुछ श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी पांचवीं पास होने पर पात्रता मिलेगी।

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया और जमा करने के केंद्र

अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए बीजापुर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट bijapur.cgpolice.gov.in से भर्ती अधिसूचना और आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक ब्योरा दर्ज करने के साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

भरा हुआ आवेदन पत्र बीजापुर, भैरमगढ़, कुटरू, फरसेगढ़, भोपालपटनम अथवा आवापल्ली स्थित संबंधित कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीजापुर को भी भेज सकते हैं। सभी आवेदनों का 12 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे से पहले निर्धारित पते पर पहुंचना आवश्यक है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: