छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के नए अध्यक्ष बने नेहरू लाल निषाद, राज्य महिला आयोग में भी हुई 5 सदस्यों की नियुक्ति

mahanadi

रायपुर। राज्य सरकार ने नेहरू लाल निषाद को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. इसके अलावा राज्य महिला आयोग में भी 5 सदस्यों की 3 साल के लिए नियुक्ति की गई है. ये दोनों आदेश महानदी भवन से जारी किए गए हैं.

बता दें, जिन 5 सदस्यों की राज्य महिला आयोग में की नियुक्ति गई है, उनमें बलौदाबाजार जिले से लक्ष्मी वर्मा, महासमुंद से सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा से ओजस्वी मण्डावी, सुकमा से दीपिका सोरी और जशपुर से प्रियबंदा सिंह जुदेव शामिल हैं. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर नेहरू लाल निषाद की नियुक्ति को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी है.

देखें सीएम साय का ट्वीट:

https://x.com/vishnudsai/status/1842076521026183237?t=PXjI80AvTgOQvcREBMKsXg&s=19

देखें राज्य महिला आयोग में नियुक्ति आदेश की कॉपी:

whatsapp image 2024 10 04 at 5886768383708880871

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: