छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर

Accidentfilephoto

बिलासपुर। बिलासपुर-उरगा मार्ग पर निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। तोरवा थाना क्षेत्र के दरीघाट-ढेंका कर्रा के पास अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में रायगढ़ के कार सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। कार (सीजी 13 एएस 9262) कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां भारतमाला परियोजना के तहत पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और आगे सड़क भी नहीं जुड़ी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सवार काफी तेज रफ्तार में थे। उन्हें अंदाजा नहीं लगा कि सामने ब्रिज निर्माण का काम चल रहा है और हाईवे बंद है। तेज रफ्तार में कार सीधे अधूरे पुल तक पहुंच गई और निर्माणाधीन हिस्से से हवा में उछलकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

तोरवा पुलिस, डायल-112 और एंबुलेंस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुल से नीचे गिरने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे कोरबा होते हुए रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: