Skip to content

बस कंडक्टर से सरेआम मारपीट: साइड मांगने पर भड़के कार सवार, जमकर की पिटाई

घरघोड़ा पुलिस स्टेशन 1

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में एक बस कंडक्टर के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है, जहां रास्ता खाली कराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, अनाथालय कॉलोनी जय हिंद गली निवासी पीड़ित 25 मार्च 2026 को कंडक्टर की अनुपस्थिति में दशमेश बस (CG 14 MH 4993) में कंडक्टरी का कार्य करते हुए पत्थलगांव से रायगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे जय स्तंभ चौक, घरघोड़ा के पास एक आर्टिका वाहन (CG 13 AT 7022) सड़क पर खड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा वाहन साइड करने को कहने पर कार सवार लोग भड़क गए और बहसबाजी करने लगे। स्थिति को शांत कराने के लिए कंडक्टर बस से उतरकर वाहन हटाने का प्रयास कर रहा था, तभी कार सवारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के सिर और बाएं हाथ की उंगली में चोटें आईं।

घटना के बाद भी कंडक्टर यात्रियों की जिम्मेदारी निभाते हुए बस को रायगढ़ लेकर पहुंचा। बाद में 8 अप्रैल 2026 को उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान तुलेश्वर निवासी कोगनारा एवं उसके साथियों के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में बस चालक सहित कई यात्री शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8b0c2b7352a78529856ddf330e23c311a768d43703c20ebee126a1a018221988?s=90&d=mm&r=g

आशु पटेल

डिजिटल रिपोर्टर

आशु पटेल अक्टूबर 2021 से ‘केलो प्रवाह’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले सहित देश-दुनिया के समसामयिक घटनाक्रमों और ग्रामीण जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Share: