छोड़कर सामग्री पर जाएँ

JSW कंपनी नहरपाली पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी करने वाले को भूपदेवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Untitleddesign 20260306 154752 0000

रायगढ़। जिले के थाना भूपदेवपुर पुलिस ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रूभाठा निवासी रामराज सिदार (57 वर्ष) ने 4 मार्च को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी 2026 को वह दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की ड्यूटी के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी गया था। ड्यूटी पर जाने से पहले उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 को कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग में हैंडल लॉक कर खड़ी की थी। रात लगभग 10 बजे ड्यूटी से लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब थी।

आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उसने लगभग 40,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कुर्रूभाठा क्षेत्र में चोरी की गई मोटरसाइकिल देखी गई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम ने संदेही सुधांशु देहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया तथा अपने मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 कीमती करीब 40,000 रुपये को बरामद कराया गया।भूपदेवपुर पुलिस से आरोपी सुधांशु देहरी पिता भूगीलाल देहरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी आमापाली थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा), हाल मुकाम नहरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से चोरी मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है ।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: