छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दशहरा से पहले करोड़ों किसानों को बड़ा झटका

IMG 20240928 WA0001

कृषि डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है. क्योंकि सरकार ने 18वीं किस्त जारी करने की तिथि जारी कर दी है. पीएम किसान योजना की वेबसाइट के मुताबिक, 5 अक्तूबर को पात्र किसानों के खाते में 18वीं किस्त के 2000 रुपए क्रेडिट कर दिये जाएंगे. लेकिन करोड़ों किसानों के लिए दुखद खबर है. क्योंकि इस बार भी लगभग ढाई करोड़ से ज्यादा किसान योजना के लाभ से वंचित कर दिये जाएंगे. क्योंकि सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन सभी किसानों ने नहीं किया है..

दरअसल कुछ परिवार ऐसे हैं जिनमें तीन-तीन लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं. सरकार ने ऐसे लाखों परिवारों को चिंहित भी किया है. ऐसे में सिर्फ परिवार के मुखिया को ही योजना का लाभ देने की चर्चा चल रही है. बताया जा रहा है कि 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर दी जाएगी. इससे पहले 18 जून वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने 17वीं किस्त पात्र किसानों के खाते में डाले थे. लेकिन पिछली बार भी लगभग ढाई करोड़ किसानों को योजना के लाभ से वंचित किया गया था. सिर्फ 9.26 करोड़ किसानों को ही योजना का लाभ मिल पाया था.

इस वजह से किया गया बाहर

दरअसल, सरकार पिछले तीन सालों से पात्र किसानों से ईकेवाईसी व भूलेख सत्यापन कराने की अपील कर रही है. लेकिन आज भी करोड़ों किसान ऐसे हैं जो वास्तव में पात्र हैं, लेकिन उन्होने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों को फॉलो नहीं किया है. इसलिए इस बार भी ऐसे किसानों को योजना के लाभ से बाहर करने का निर्णय लिया गया है. आपको बता दें कि इस बार 5 अक्तूबर को अक्टुबर को पीएम निधि की 18वीं किस्त जारी कर दी जाएगी. बताया जा रहा रहा कि लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है. सूत्रों का दावा है कि इस बार भी सिर्फ 9 करोड़ किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा. लगभग ढाई करोड़ किसान इस बार भी योजना के लाभ से वंचित कर दिये जाएंगे..

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: