छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्ड निरस्त, नवंबर से राशन बंद! क्या आपका कार्ड भी फंसा?

images 13

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने लगभग 32 लाख राशन कार्डों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अब इन परिवारों को नवंबर महीने से मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि ये वो हितग्राही हैं जो पिछले एक साल से राशन लेने नहीं आ रहे थे या फिर जिन्होंने अनिवार्य E-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

क्यों लिया गया यह सख्त कदम?
विभाग का मानना है कि फर्जी हितग्राहियों को सूची से हटाने और पारदर्शिता लाने के लिए E-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) कराना अनिवार्य किया गया था। प्रदेश में लगभग 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार और 2 करोड़ 73 लाख राशन हितग्राही हैं। इनमें से 32 लाख लोगों ने विभाग के बार-बार आग्रह के बावजूद E-KYC नहीं कराया। सचिव ने कहा कि 31 अक्टूबर तक E-KYC न कराने वाले सभी कार्डों को नवंबर से राशन नहीं दिया जाएगा।

लेकिन… राशन फिर से मिल सकता है!
जिन लोगों के राशन कार्ड निलंबित हुए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। खाद्य विभाग ने साफ किया है कि E-KYC कराने पर इन परिवारों को फिर से राशन दिया जाएगा।

E-KYC की प्रक्रिया बेहद आसान है:

  • राशन कार्ड के सभी सदस्यों को अपना आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र की राशन दुकान (PDS दुकान) पर जाना होगा।
  • दुकान पर उनके आधार कार्ड की प्रारंभिक जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट/आइरिस) किया जाएगा।
  • बायोमेट्रिक मिलान होते ही E-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: