छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तेज गर्मी में सावधानी बरतें, पर्याप्त पानी पीएं और सुरक्षित रहें : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

E0A4B5E0A4BFE0A4A4E0A58DE0A4A4E0A4AEE0A482E0A4A4E0A58DE0A4B0E0A580E0A493E0A4AAE0A580E0A49AE0A58CE0A4A7E0A4B0E0A580

रायपुर, 27 मई।‌ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से भीषण गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। लोग अधिक से अधिक पानी पीएं, धूप में निकलने से बचें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस समय संवेदनशीलता और करुणा के साथ अपने आसपास के लोगों की भी चिंता करना जरूरी है।

यदि कोई व्यक्ति गर्मी से परेशान दिखाई दे तो उसकी मदद करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं। वित्त मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: