Skip to content

BCCI में कोचिंग सहित 10 पदों पर बड़ी भर्ती : बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी, फील्डिंग कोच और परफॉर्मेंस एनालिस्ट के लिए आवेदन शुरू, 27 फरवरी अंतिम तारीख

IMG 20260210 WA0002

डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में 10 पदों पर नई भर्ती निकली है. बीसीसीआई ने सोमवार को एलान करके बताया कि वह कोचिंग समेत 10 पदों पर आवेदन आमंत्रित कर रहा है. इससे कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची भी जारी की थी, जिसमें एक नई ग्रेड प्रणाली के तहत खिलाड़ियों को तीन वर्गों में बांटा है. अब बल्लेबाजी कोच से लेकर गेंदबाजी कोच पद के लिए भी भर्ती निकली है.

BCCI में 10 पदों पर निकली भर्ती
बीसीसीआई ने 2 बल्लेबाजी कोच, 3 तेज गेंदबाजी कोच, 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और एक महिला) और एक परफॉर्मेन्स एनालिस्ट पद के लिए आवेदन आमंत्रित की हैं. बताते चलें कि ये सभी नियुक्तियां बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए की जा रही हैं.

  • 2 बल्लेबाजी कोच
  • 3 तेज गेंदबाजी कोच
  • 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और एक महिला)
  • 1 परफॉर्मेन्स एनालिस्ट

बल्लेबाजी कोच का काम COE के हेड क्रिकेट कोच को असिस्ट करना होगा. वहीं तेज गेंदबाजी कोचों का काम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास करने वाले बॉलर्स के कौशल विकास और उनके प्रदर्शन को बेहतर करना होगा. सीओई में खिलाड़ियों को चुस्त बनाना, कैचिंग स्किल्स बेहतर करने जैसी चीजों से लेकर थ्रोइंग अभ्यास के लिए 4 फील्डिंग कोचों की नियुक्ति होगी. वहीं एक परफॉर्मेन्स एनालिस्ट पद पर भी वैकेंसी निकली है.

आवेदन की अंतिम तारीख
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी, शाम 5 बजे है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: