छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दामाद ने टंगिया से हमला कर मामा ससुर की हत्या की, ग्रामीणों ने खूंटे से बांधकर पुलिस को सौंपा

BALOD HATYA 1

बालोद। जिले के महामाया थाना क्षेत्र के आडेझर गांव में शराब के नशे में एक दामाद ने अपने 60 वर्षीय मामा ससुर पर टंगिया से हमला कर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी से विवाद के दौरान सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, आडेझर निवासी 60 वर्षीय रत्तीराम देर रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनका दामाद सुखराम नेताम शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुखराम ने पास में सो रहे अपने मामा ससुर रत्तीराम पर टंगिया से अचानक हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी को बांधकर पुलिस को सौंपा

चीख-पुकार और हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी सुखराम नेताम को भागने का मौका दिए बिना पकड़ लिया और एक खूंटे से बांध दिया। इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही महामाया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह वारदात देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20261108 WA0044

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: