छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मार्केट में धमाल मचाने Bajaj Pulsar N125 पावरफुल इंजन में होगी लॉन्च: Honda Shine, TVS Raider और Hero Xtream को टक्कर देगी

IMG 20240805 WA0000

देश में 125cc बाइक सेगमेंट अब काफी बड़ा हो रहा है। नए-नए मॉडल लॉन्च के लिए तैयार हैं। होंडा शाइन 125, TVS रेडर 125 और Hero xtrem जैसी कामयाब बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अब बजाज ने फिर से कमर कस ली है। इन दोनों बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए और 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने के लिए कंपनी अपनी नई बाइक Pulsar N125 पर काम कर रही है। आइये जानते हैं कब तक इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा और कितनी होगी इसकी कीमत…

बजाज ऑटो नई Pulsar N125 पर काम कर रही है कई बात यह टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे फ़ास्ट 125cc इंजन वाली बाइक होगी। यह सीधे तौर पर Honda Shine 125 TVS Raider 125 और hero xtreme 125r को कड़ी टक्कर देगी । हाल ही में नई Pulsar N125 स्पॉट हुई और इसके डिजाइन के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। बाइक में एक बड़ी एलईडी हेडलाइट, स्टाइलिश बड़ा फ्यूल टैंक, बड़ी सीट, ड्यूअल एलईडी टेललैंप और टर्न इंडिकेटर हैलोजन से लैस रहने वाले हैं।

नई बजाज पल्सर N125 के डिजाइन में मौजूदा पल्सर N150 की झलक देखने को मिल सकती है। खराब रास्तों के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक को शामिल किया जाएगा, इसके अलावा इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस बाइक में 17 इंच के व्हील्स देखने को मिलेंगे। लेकिन इस बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं मिलेगा बल्कि कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें एक LCD स्पीडोमीटर मिलेगा जिसमें ब्लूटूथ की सुविधा मिलेगी। यानी यह बाइक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगी।

संभावित कीमत

इस बाइक में 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगाया जा सकता है। लेकिन अभी तक पावर और टॉर्क की जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्सर N125 में N150 के इंजन का छोटा वर्जन देखने के लिए मिल सकती है। इसमें 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगाया जा सकता है। बाइक में पल्सर N150 की तरह ही अंडरबेली एग्जॉस्ट भी हो सकता है।लेकिन सोर्स के मुताबिक इसमें अन्य 125cc बाइक्स से ज्यादा पावर मिलेगी। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 125आर, टीवीएस रेडर 125 और होंडा शाइन 125 से होगा। पल्सर N150 की संभावित कीमत एक लाख रुपये हो सकती है। इस साल फेस्टिव सीजन में इस बाइक को लॉन्च कर दिया जाएगा।

n62516744917228274333017c5b0825640fe4783e4e77691fce5b54ef87a2133436fc5a06303f4e896464dc8831808956690350861

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: