छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ना पेट्रोल डलवाने का झंझट, ना बैटरी चार्ज करने की टेंशन, फिर भी नॉनस्टॉप दौड़ेगा बजाज का ये स्कूटर

IMG 20240923 WA0009

Bajaj New Variant Scooter: बजाज अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज को तेजी से बढ़ा रही है। इसी महीने कंपनी ने इसमें नया ब्लू 3202 वैरिएंट जोड़ा है। अब इसमें कई अफॉर्डेबल वैरिएंट शामिल हो चुके हैं। इस वजह से सेगमेंट में इसे तेजी से ग्रोथ भी मिल रही है। हालांकि अब ग्राहकों को कंपनी के स्वैपेबल बैटरी वाले मॉडल का इंतजार है। दरअसल मामला ये है कि बीते साल ऐसी खबरें आई थीं कि कंपनी एक नए मॉडल पर काम कर रही है। ये स्वैपेबल या रिमूवेबल बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। हम आपको बता दें कि इंडियन मार्केट में बजाज ई-स्कूटर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल से होता है।

इस ई-स्कूटर को लेकर कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी देते हुए उस समय बताया था कि यह कदम बाजार में चार्जिंग स्टेशन को अपनाने के लिए उठाया जाएगा। ताकि यूजर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी स्वैप करके अपने सफर को जारी रख सकें। इसमें बैटरी को चार्ज करने का कोई झंझट नहीं होगा। इसका मतलब ये है कि बैटरी स्वैप करके अपने सफर को लगातार जारी रख सकते हैं। हालांकि, कंपनी बैटरी को घर पर चार्ज करने का ऑप्शन भी देगी।

नए चेतक ब्लू 3202 और चेतक 3201 स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च

बजाज ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज को बढ़ाते हुए चेतक ब्लू 3202 को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए रखी गई है। ब्लू 3202 नया नाम बदलकर अर्बन वैरिएंट है। इसमें नए सेल लगाए गए हैं, जो बैटरी कैपेसिटी में किसी तरह का चेंजेस नहीं होने के बाद भी ज्यादा रेंज देने का दावा करता है। खास बात ये कि पहले इसकी रेंज 126Km थी, जो अब बढ़कर 137Km हो गई है। इतना ही नहीं, चेतक के पहले अर्बन वैरिएंट की कीमत 1.23 लाख रुपए थी। यानी इसे खरीदना अब 8,000 रुपए सस्ता हो गया है। ये स्वैपेबल या रिमूवेबल बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। बता दें कि भारतीय बजार में बजाज ई-स्कूटर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल से होता है।

ऑफ-बोर्ड 650W चार्जर से ब्लू 3202 को पूरी तरह से चार्ज होने में 5 घंटे और 50 मिनट का समय लगता है। चेतक ब्लू 3202 अंडरपिनिंग और फीचर्स के मामले में अर्बन वैरिएंट के समान है। इसका मतलब है कि आपको कीलेस इग्निशन और कलर LCD डिस्प्ले मिलता है। 5,000 रुपए की कीमत वाले ऑप्शन टेकपैक के साथ इसमें स्पोर्ट्स मोड, 73 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हिल होल्ड और रिवर्स मोड भी मिलता है। इसे 4 कलर ऑप्शन ब्लू, व्हाइट, ब्लैक और ग्रे में खरीद पाएंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: