Skip to content

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी अब पूरी तरह ऑनलाइन, सभी स्कूलों में लागू होगा “विद्या समीक्षा केंद्र” ऐप

image editor output image 1418138131 1766149450447

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है. जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए “विद्या समीक्षा केंद्र” मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल का उपयोग किया जाएगा. इसके लिए प्ले स्टोर का लिंक भी विभाग द्वारा जारी किया गया है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी और स्कूल आसानी से ऐप डाउनलोड कर सकें।

आदेश में बताया गया है कि यह व्यवस्था पहले प्रदेश के 7 जिलों में लागू की गई थी, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. इसके बाद अब इसे राज्य के शेष 26 जिलों में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है. निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति की जानकारी नियमित रूप से “विद्या समीक्षा केंद्र” के माध्यम से दर्ज की जाएगी और इसकी लगातार निगरानी की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को प्रतिदिन उपस्थिति की जानकारी प्रेषित की जाएगी, जिसके आधार पर नियमित समीक्षा की जाएगी.स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.

whatsapp image 2025 12 19 at 46772868337135262299
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी अब पूरी तरह ऑनलाइन, सभी स्कूलों में लागू होगा “विद्या समीक्षा केंद्र” ऐप

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: