Skip to content

Atmanand School Vacancy : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, आत्मानंद स्कूलों में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

n6778041601755855633128e0c2b22988b221be16a69c0226431bf7087ad5d20debd1c882a7787fffe3196c

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यहां 11 रिक्त पदों पर अतिथि/मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

11 पदों पर होगी भर्ती

जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने जानकारी दी कि पसान स्थित आत्मानंद स्कूल में 11 शिक्षक पद लंबे समय से खाली हैं। इस पर शीघ्र ही मानदेय आधार पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित प्राचार्य को स्थानीय स्तर से चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्र-छात्राओं ने किया था विरोध

कुछ समय पहले शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम आंदोलन किया था। छात्रों ने कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

त्यागपत्र के कारण खाली हुए पद

विद्यालय में पहले जिला स्तर पर संविदा शिक्षक नियुक्त किए गए थे। लेकिन धीरे-धीरे अन्य जगहों पर नौकरी मिलने की वजह से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। नतीजतन कुल 11 पद रिक्त हो गए। अब प्रशासन ने इन पदों को जल्द भरने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

जल्द होगी पदस्थापना

अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिथि/मानदेय शिक्षक की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके बाद पसान आत्मानंद विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था सामान्य हो जाएगी और छात्रों को नियमित रूप से कक्षाएं मिल सकेंगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: