रायगढ़ 31 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया कि आज नगरीय निकाय चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन सत्ता पक्ष के लोगों ने अपने साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर कांग्रेस के पार्षदों को खरीदने भयादोहन कर नाम वापस लेने की सूचना पर संज्ञान लिया व त्वरित निर्वाचन कार्यालय की ओर मैं स्वयं अध्यक्ष अनिल शुक्ला अपने साथी पदाधिकारियों के साथ पहुंचा व वहां पाया कि कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी को जबरन उकसाकर कार्यालय के भीतर भेजने और नाम वापसी का
दबाव बनाया जा रहा था जिस पर सत्ता पक्ष के लोग उन्हें जबरन नाम वापसी के लिए प्रेरित करते नजर आए जिसका विरोध भी कांग्रेस नेताओं ने किया और काफी झूमाझटकी भी हुई। वहीं आज हमारे 2 पार्षद प्रत्याशियों ने नाम भी इस दबाव व धन बल के साधन के फलस्वरूप वापस लिए गए जिसकी पूरी जांच पार्टी अपने आंतरिक लोकतंत्र के आधार पर कर रही है भाजपा वाले जो समाचार सोशल मीडिया में चला रहे है उससे ये साफ प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं ये सब सत्ता पार्टी का ही किया धरा होगा जिसमे एक
वार्ड क्रमांक 18 की प्रत्याशी हैं व वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद प्रत्याशी जो कि लैलूंगा विधान सभा से आते है वह भी सत्ता पक्ष की घटिया राजनीति के शिकार हुए हैं इसमें कोई संदेह नहीं है पार्टी इन पर जांच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी और अगर सत्ता पक्ष का कोई भी दबाव का साक्ष्य व लेनदेन उजागर हुआ तो निर्वाचन आयोग से भी इसकी शिकायत की जावेगी।























