छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धान का टोकन नहीं कटने से नाराज किसान टॉवर पर चढ़ा, 5 घण्टे तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

janjgir

जांजगीर-चाम्पा, 31 जनवरी। जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ क्षेत्र के कसौंदी गांव में हाईटेंशन टॉवर की ऊंचाई में युवक के चढ़ने के बाद हड़कम्प मचा रहा है। युवक ने 5 घण्टे तक ड्रामा किया, फिर अधिकारियों की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। धान का टोकन नहीं कटने की बात से नाराज होकर युवक अनिल सूर्यवंशी, हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया था।

उसने एक टोकन से 29 क्विंटल धान बेचा
दरअसल, कसौंदी गांव के रामदयाल सूर्यवंशी के नाम से पंजीयन है और उसने एक टोकन से 29 क्विंटल धान बेचा है। दूसरा टोकन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन टोकन नहीं कटा था। इस बात से किसान रामदयाल का बेटा अनिल सूर्यवंशी नाराज था और हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया था। सूचना के बाद जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी, पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम पहुंची थी।

5 घण्टे बाद युवक अनिल सूर्यवंशी टॉवर से नीचे उतरा
काफी मशक्कत के बाद 5 घण्टे बाद युवक अनिल सूर्यवंशी टॉवर से नीचे उतरा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इधर, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने भाजपा सरकार पर किसानों विरोधी अपनाने और किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: