छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अभनपुर में अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

image editor output image 153088321 1789099955587

अभनपुर। छ्त्तीसगढ़ के अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए कैसे हुआ हादसा
यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग रायपुर से एक ही एक्टिवा में सवार होकर राजिम में अस्थि विसर्जन करने आए थे। लौटने के दौरान अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर मोहन ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

एक की मौत, दो घायल
इस हादसे में हरिश्चंद्र वासुदेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरु कर दी गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: