छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डेढ़ साल बाद बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ा ट्विस्ट! CJM कोर्ट से अमित बघेल को झटका, जमानत खारिज… रायपुर सेंट्रल जेल भेजे गए, अब 20 जनवरी तक रहेंगे सलाखों के पीछे!

Amit Baghel Bail News V jpg 442x260 4g

बलौदाबाजार, 16 जनवरी। बलौदाबाजार हिंसा केस में गिरफ्तार किए गए अमित बघेल को आज CJM कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। पुलिस ने अमित बघेल को बलौदाबाजार से रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया है। वह हिंसा और आगजनी के मामले में गिरफ्तार हैं।

आपको बता दें कि बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 जून 2024 को हुई इस घटना में अब तक 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अमित बघेल के गिरफ्तारी के ताजा कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।वहीं इस मामले में अमित बघेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित बघेल के मुताबिक उनके खिलाफ सरकार षड़यंत्र रच रही है।

10 जून 2024 को हुई आगजनी के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी गई थी। इसके अलावा संयुक्त कार्यालय, तहसील कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और कई सरकारी एवं निजी वाहनों को भी जला दिया गया था। इस मामले में बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाने में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कांग्रेस, भीम आर्मी और क्रांति सेना से जुड़े कई पदाधिकारियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। ज्यादातर मामलों में पुलिस चालान पेश कर चुकी है।कई मामलों में गवाही की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इधर अब नई गिरफ्तारी के बाद यह मामला एक बार फिर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने राजधानी सहित प्रदेश और देश भर में प्रदर्शन किया था। अमित बघेल पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान वाले मामले में रायपुर समेत दूसरे राज्यों में भी एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद से अमित बघेल फरार चल रहे थे। 26 दिन बाद 5 दिसंबर को अमित बघेल देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल दाखिल कर दिया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: