Skip to content

एलोम सोलर को प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस जारी, फुटहामुड़ा कोल ब्लॉक का होगा सर्वे

Kelopravahfilephoto
  • लैलूंगा तहसील में आवंटित हुआ है कोल ब्लॉक, 732 हेक्टेयर भूमि होगी प्रभावित

रायगढ़। रायगढ़ जिले में कोयला खदानों को लेकर हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। सरकार ने फुटहामुड़ा कोल ब्लॉक के लिए प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस जारी कर दिया है ताकि कोयला धारित क्षेत्र का पूर्वेक्षण किया जा सके। फुटहामुड़ा कोल ब्लॉक का आवंटन एलोम सोलर प्रालि को हुआ था। धीरे-धीरे कोयला खदानों के लिए भूमि अधिग्रहण करने दुष्कर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का विरोध मुखर होता जा रहा है। मुआवजा और पुनर्वास के सवालों का साफ और सही जवाब नहीं मिल रहा है। कोल ब्लॉकों की नीलामी का 12 वां राउंड मार्च में हुआ था, जिसमें 25 कोल ब्लॉक सूची में रखे गए थे। साथ ही 11 वें दौर में बचे हुए तीन कोल ब्लॉक्स को दूसरा मौका दिया गया था।

रायगढ़ जिले से फुटहामुड़ा कोल ब्लॉक को नीलाम किया गया था। मांड रायगढ़ कोलफील्ड्स के फुटहामुड़ा कोल ब्लॉक के लिए 13 कंपनियों ने बिडिंग की जिसमें नई दिल्ली की एलोम सोलर प्राइवेट लिमिटेड को सफलता मिली थी। कुछ महीने पहले कोयला मंत्रालय ने एलोम सोलर को वेस्टिंग ऑर्डर जारी कर दिया था। अब कंपनी को 732 हे. में प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस कम माइनिंग लीज स्वीकृत की गई है। दो साल के लिए जारी अनुमति के दौरान कंपनी इस कोल ब्लॉक की औपचारिकताएं पूरी करेगी।

ये क्षेत्र हो रहे हैं प्रभावित
फुटहामुड़ा कोल ब्लॉक के तहत ग्राम फुटहामुड़ा, चिमटापानी और बाम्हनपाली की 162.303 हे. आदिवासी निजी भूमि, 14.400 हे. गैर आदिवासी निजी भूमि, 136.850 हे. शासकीय भूमि, 45.715 हे. राजस्व वन भूमि और 372.908 हे. संरक्षित वन भूमि प्रभावित हो रही है। लैलूंगा और घरघोड़ा तहसील में कोल ब्लॉक फैला हुआ है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: