छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सीएम मैडम कौशल्या साय और सांसद राधेश्याम राठिया ‘अखंड ॐ नमः शिवाय’ जाप के पूर्णाहुति में शामिल हुए

IMG 20240811 WA0107
  • पूर्णाहुति हवन एवं आरती में शामिल हो प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि कि मंगलकामना की 

रायगढ़। धर्म रक्षा समिति एवं संस्था हिंद सेवक के सामूहिक तत्वाधान में राजा महल के समीप माता समलाई मंदिर प्रांगण में सप्ताह भर से चल रहे “अखंड ॐ नमः शिवाय” महामंत्र के जाप कार्यक्रम के आज अंतिम दिवस पर पूर्णाहुति हवन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने पहुँच कर हजारों रुद्राक्ष से निर्मित अद्भुत शिवलिंग के दर्शन कर हवन मे आहुति दिया तत्पश्चात आरती किया गया।

श्रीमती साय ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हूँ कहा कि आज इस सुंदर अखंड ॐ नमः शिवाय यज्ञ मंडप पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं एवं धन्यवाद जिन्होंने ने अपने सनातनी होने का परिचय यहा शामिल होकर दिया, बहुत सारी परेशानी समस्या आती रहती जिससे हमें केवल महादेव ही पार लगा सकते हैं इस लिए कभी भी इनका अनुसरण ना छोड़े साथ ही उन्होंने अद्भुत धार्मिक कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम के संयोजक विकास केडिया सहित सभी शिवभक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

इस दौरान उनके साथ रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, गुरुपाल भल्ला,सुरेश गोयल, नरेश पंडा, राजेन्द्र ठाकुर, सुभाष पाण्डेय,रत्थु गुप्ता, पंकज कंकरवाल, सुनील थवाईत,अनुपम पाल, अरुण कातोरे,रविन्द्र भाटिया सहित नेता व कार्यकर्ताओं एवं पुरे अंचल से आये शिवभक्तों की उपस्थिति रही।

fb img 17233764994695522112358478404022

कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड ओम नमः शिवाय जाप पिछले सप्ताह भर से लगातार चल रहा था जिसमें दो दिवसीय महामृत्युंजय का पाठ भी किया गया साथ ही आज पूर्णहुति पश्चात 12 अगस्त को श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद स्वरुप जाप स्थल राजा संमलाई मंदिर प्रांगण में सुबह 09:00 बजे से पंचाक्षरी महामंत्र से अभिमंत्रित हुए “शिव स्वरूप रुद्राक्ष” बीज का वितरण किया जाएगा ।

img 20240811 wa01066836922311855506429
img 20240811 1850184388302355454002646
img 20240811 wa01088515506305714494795

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: